उत्तराखंड के चमोली जिले की तनीषा बिष्ट ने JEE (Joint Entrance Examination) Advanced परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा पास करने के बाद उनका भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी IIT (Indian Institute of Technology) में प्रवेश सुनिश्चित हो गया है।
तनीषा बिष्ट चमोली जिले के नंदानगर ब्लॉक के लुणतरा गांव की निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, तनीषा ने लगातार मेहनत और तैयारी के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। इसी वर्ष 2026 में तनीषा ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की है। JEE Advanced जैसी कठिन परीक्षा में सफल होने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
तनीषा की सफलता को पहाड़ी क्षेत्रों के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि उनकी उपलब्धि से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।
परिजनों और शिक्षकों ने तनीषा की सफलता पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि तनीषा ने अपनी लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।
तनीषा बिष्ट की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Read also : बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में 17.51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ में संख्या 10 लाख के पार




