उत्तराखंड पीसीएस 2024 का परिणाम घोषित, रुद्रपुर की जसमीत कौर बनीं टॉपर

उत्तराखंड पीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम जारी हो गया है। रुद्रपुर की जसमीत कौर ने टॉप किया है, जबकि डीएसपी पद के लिए अदिति पुनेठा पहले स्थान पर रही हैं, जानिए किन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
उत्तराखंड पीसीएस 2024 में टॉप करने वाली जसमीत कौर परिवार के साथ

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम संशोधित मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड परीक्षण और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर घोषित किया गया है।

इस परीक्षा में रुद्रपुर की जसमीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों में अदिति पुनेठा पहले स्थान पर रही हैं।

डिप्टी कलेक्टर पद के लिए 9 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें जसमीत कौर, वर्षा जोशी, आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, मीनाक्षी भाटिया, फराज मियां, विरल शर्मा, उज्ज्वल डालाकोटी और काजल सैनी के नाम शामिल हैं।

Read also : चार दशक की सैन्य सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए CDS जनरल अनिल चौहान, नई दिल्ली में मिला त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर

पुलिस उपाधीक्षक पद पर 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इस सूची में अदिति पुनेठा, ऐश्वर्या भट्ट, मनीष चंद्र रमोला, संदीप कुमार सिंह पटेल, शताक्षी शर्मा, सक्षम, गोविंद पांडेय, हिमांशु दिवाकर, श्रेया सिंह और प्रकृति नेगी शामिल हैं।

इसके अलावा जिला कमांडेंट होमगार्ड समेत अन्य पदों के लिए भी अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की विस्तृत सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

अभ्यर्थी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना परिणाम और चयन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

Read also : डाक विभाग की दो नई पार्सल सेवाएं शुरू, 35 किलो तक सामान देशभर भेज सकेंगे लोग