केदारनाथ हेली सेवा की दूसरे चरण की बुकिंग 10 जून से

केदारनाथ हेली सेवा की नई बुकिंग खुलते ही श्रद्धालुओं को किन बातों का सबसे ज्यादा ध्यान रखना होगा और टिकट बुक करते समय लोग सबसे बड़ी गलती क्या कर बैठते हैं? पूरी जानकारी जानिए।
केदारनाथ हेली सेवा के लिए हेलीपैड पर पहुंचते श्रद्धालु

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए दूसरे चरण की टिकट बुकिंग 10 जून 2026 से शुरू हो गई है। इस चरण में 16 जून से 25 जून 2026 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक किए जा सकेंगे।

आईआरसीटीसी(IRCTC) के हेली यात्रा पोर्टल के अनुसार, टिकट बुकिंग 10 जून को दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। श्रद्धालु केवल आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही टिकट बुक कर सकेंगे।

पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए बुकिंग खोली गई थी। अब दूसरे चरण में 25 जून तक की यात्रा के लिए स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं।

Read also : उत्तराखंड में शुरू हुआ एसआईआर(SIR), घर-घर जाकर मतदाता सूची का हो रहा सत्यापन

दूसरे चरण की बुकिंग खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं को जून के अंतिम सप्ताह तक की यात्रा के लिए टिकट उपलब्ध हो सकेंगे।

यात्रियों से अपील की गई है कि वे टिकट बुकिंग के लिए किसी एजेंट या अनधिकृत वेबसाइट पर भरोसा न करें। केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग केवल आधिकारिक पोर्टल से ही मान्य होगी।

Read also : चारधाम यात्रा में अब तक 31 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे