चारधाम यात्रा के बीच योगनगरी ऋषिकेश में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही

योगनगरी ऋषिकेश इन दिनों सिर्फ यात्रियों का पड़ाव नहीं, बल्कि छुट्टियां मनाने वालों का भी पसंदीदा ठिकाना बना हुआ है। गंगा घाटों से लेकर राफ्टिंग प्वाइंट तक बढ़ती हलचल शहर की बदलती रफ्तार की कहानी कह रही है।
Heavy tourist traffic on a forest-side road near Rishikesh during peak travel season.

गर्मी बढ़ने और स्कूलों की छुट्टियां शुरू होने के बाद योगनगरी ऋषिकेश में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। शहर के घाटों, बाजारों और पर्यटन स्थलों पर दिनभर पर्यटकों की आवाजाही देखने को मिल रही है।

चारधाम यात्रा के चलते ऋषिकेश में पहले से ही यात्रियों की आवाजाही बनी हुई है। अब छुट्टियां मनाने आए पर्यटकों के कारण शहर में चहल-पहल और बढ़ गई है।

पर्यटक गंगा घाटों पर स्नान, दर्शन और घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, कई लोग राफ्टिंग, कैंपिंग और आसपास के पर्यटन स्थलों का आनंद लेने के लिए ऋषिकेश आ रहे हैं।

Read also : दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता हुईं 24 वर्षीय युवती, सर्च ऑपरेशन जारी

पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और कैंप संचालकों को राहत मिली है। स्थानीय बाजारों, रेस्टोरेंट और टैक्सी कारोबार से जुड़े लोगों को भी इसका फायदा मिल रहा है।

भीड़ के कारण शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ा है। मुख्य मार्गों और पर्यटन क्षेत्रों में कई जगह जाम जैसी स्थिति देखने को मिल रही है, जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Read also : उत्तराखंड पीसीएस 2024 का परिणाम घोषित, रुद्रपुर की जसमीत कौर बनीं टॉपर