Commonwealth Games की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने गुलवीर सिंह

भारतीय लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने Commonwealth Games 2026 की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। आगे पढ़िए...
Composite image showing Indian athlete Gulveer Singh celebrating with the national flag, the medal ceremony and action from the men's 10,000 metres race at the Commonwealth Games.

ग्लासगो, 29 जुलाई। भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

गुलवीर इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। उन्होंने फाइनल दौड़ 27 मिनट 49.78 सेकंड में पूरी की।

ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन ने 27 मिनट 48.93 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। गुलवीर उनसे एक सेकंड से भी कम अंतर से पीछे रहे।

आइल ऑफ मैन के डेविड मुलार्की ने 27 मिनट 50.28 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया।

दौड़ के दौरान शीर्ष तीन खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मामूली समय अंतर से तीनों पदकों का फैसला हुआ।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गुलवीर सिंह को बधाई देते हुए लिखा, “गुलवीर सिंह जी को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी यह उपलब्धि भारतीय एथलेटिक्स के लिए गर्व का क्षण है। आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं।”

गुलवीर सिंह भारत के प्रमुख लंबी दूरी के धावकों में शामिल हैं। वह 5,000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से भी जुड़े हैं। उनका यह रजत पदक भारतीय एथलेटिक्स के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के सिरसा गांव निवासी गुलवीर सिंह भारत के प्रमुख लंबी दूरी के धावकों में शामिल हैं। वह 5,000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से भी जुड़े हैं। उनका यह रजत पदक भारतीय एथलेटिक्स के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश के बजरंग सेतु ग्लास स्काईवॉक पर लगेगा प्रवेश शुल्क, जानिए कितना होगा टिकट

यह भी पढ़ें: कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते नीलकंठ मार्ग के 18 शिक्षण संस्थानों में अवकाश