उत्तराखंड में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, देहरादून में पेट्रोल ₹100 के पार
देशभर के साथ उत्तराखंड में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार से नई दरें लागू होने के बाद राजधानी देहरादून में पेट्रोल की कीमत ₹100 प्रति लीटर के पार पहुंच गई है।
देहरादून में पेट्रोल के दाम में करीब ₹2.55 प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद अब पेट्रोल लगभग ₹100.50 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत करीब ₹2.72 प्रति लीटर बढ़कर ₹95.90 प्रति लीटर पहुंच गई है।
इसके अलावा XP95 पेट्रोल की कीमत भी बढ़कर करीब ₹108.93 प्रति लीटर हो गई है।
Read also : उत्तराखंड में 15 साल में बड़ा बदलाव, जनसंख्या 1.27 करोड़ पार; अब वोटर लिस्ट की होगी बड़ी जांच
राष्ट्रीय स्तर पर तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में करीब ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल में करीब ₹2.71 प्रति लीटर तक की वृद्धि की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले लगभग 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और रुपये की कमजोरी के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है।
राजधानी दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमत बढ़कर करीब ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गया है।
लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों का असर आम लोगों के साथ-साथ परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत पर भी पड़ सकता है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में पहले से बढ़ रही गर्मी के बीच पेट्रोल-डीजल महंगा होने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
Read also : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज मिलेगा पद्मभूषण सम्मान




