देहरादून, 7 नवंबर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लोअर पीसीएस परीक्षा-2026 के लिए 54 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इनमें नायब तहसीलदार, आबकारी निरीक्षक, विपणन निरीक्षक और अन्य पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया छह नवंबर से शुरू हो चुकी है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं।
आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए विज्ञापन संख्या A-1/E-2/DR/LSS/2026-27 जारी किया है। इसके तहत आठ प्रकार के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे अधिक 20 पद विपणन निरीक्षक और 13 पद नायब तहसीलदार के हैं।
भर्ती में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पांच, जिला पंचायत कर अधिकारी के पांच, आबकारी निरीक्षक के चार, गन्ना विकास निरीक्षक के चार, पूर्ति निरीक्षक के दो और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक का एक पद शामिल है। इस तरह कुल रिक्तियों की संख्या 54 है। हालांकि, आवश्यकता के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है।
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, गन्ना विकास निरीक्षक और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के लिए कृषि विषय में स्नातक होना जरूरी है। विपणन निरीक्षक और पूर्ति निरीक्षक के पदों के लिए देवनागरी लिपि में हिंदी का अच्छा ज्ञान भी आवश्यक है।
इसके अलावा भर्ती में उत्तराखंड की समूह ‘ग’ सेवाओं से संबंधित अतिरिक्त पात्रता शर्तें लागू हैं। इनमें उत्तराखंड के शिक्षण संस्थानों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा तथा राज्य के सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। कुछ श्रेणियों के अभ्यर्थियों को इन शर्तों से छूट भी दी गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले आयोग के विस्तृत विज्ञापन में अपनी पात्रता की जांच करना जरूरी है।
अभ्यर्थियों की आयु एक जुलाई 2026 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। उत्तराखंड के आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
लोअर पीसीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 26 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद तीन से 12 दिसंबर तक अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सुधार करने का अवसर दिया जाएगा। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कुल आवेदन शुल्क ₹166.36 है। वहीं, उत्तराखंड के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क ₹76.36 निर्धारित किया गया है। राज्य के निर्धारित पात्रता वाले अनाथ अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट दी गई है।
अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सामान्य अभिरुचि के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 150 अंकों की होगी और इसके लिए दो घंटे मिलेंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर उस प्रश्न के निर्धारित अंकों का एक-चौथाई काटा जाएगा।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मुख्य परीक्षा में चार प्रश्नपत्र होंगे, जिनके कुल 600 अंक निर्धारित हैं। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को 75 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम मेर
यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर लापता 8 लोगों में से 7 के शव बरामद, एक की तलाश अब भी जारी
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: शीतकाल के लिए बंद हुए तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट, जानें अब कहां होंगे बाबा के दर्शन और कब पहुंचेगी डोली




