उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।
केंद्र सरकार की तर्ज पर अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को 58 प्रतिशत के स्थान पर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग जल्द ही इस संबंध में शासनादेश जारी करेगा।
इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ मिलेगा। राज्य में करीब 2 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और लगभग 1.5 लाख पेंशनर व पारिवारिक पेंशनर बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ प्राप्त करेंगे।
Read also : उत्तराखंड में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए किस शहर में क्या है नया रेट
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों के वेतन और पेंशनरों की मासिक पेंशन में इजाफा होगा। इससे बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी।
चूंकि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा, इसलिए कर्मचारियों और पेंशनरों को जनवरी से देय अंतर राशि का लाभ भी मिलेगा। हालांकि एरियर के भुगतान की प्रक्रिया और तारीख शासनादेश जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।
सरकारी कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि महंगाई के बीच डीए में बढ़ोतरी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत देने वाला कदम है।
Read also : चारधाम यात्रा 2026 बना रही नया रिकॉर्ड, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन




