उत्तराखंड शासन ने देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, सचिव और नगर आयुक्त जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
सबसे चर्चित बदलाव राजधानी देहरादून में हुआ है। IAS अधिकारी आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि अपूर्वा पांडेय को बागेश्वर की जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देहरादून के वर्तमान जिलाधिकारी सविन बंसल को सचिव, नियोजन विभाग बनाया गया है। वहीं नगर निगम देहरादून में भी बदलाव करते हुए आलोक कुमार पांडेय को नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। नगर आयुक्त रहीं नमामि बंसल को विद्यालयी शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
शासन ने गढ़वाल मंडल में भी अहम बदलाव किया है। आनंद स्वरूप को गढ़वाल मंडल का आयुक्त बनाया गया है।
इसके अलावा विनय शंकर पांडेय को सचिव, स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य सचिव का दायित्व संभाल रहे सचिन कुर्वे को केंद्र सरकार के लिए रिलीव कर दिया गया है।
डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव, उच्च शिक्षा बनाया गया है। वहीं सोनिका से आयुक्त कर का पदभार वापस लेते हुए प्रतीक जैन को आयुक्त कर नियुक्त किया गया है।
मनुज गोयल से मिशन निदेशक, NHM का दायित्व वापस लेकर यह जिम्मेदारी संदीप तिवारी को सौंपी गई है।
Read also : उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के आसार, मैदानी जिलों में लू की चेतावनी
शासन ने अभिषेक रूहेला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीएमजीएसवाई बनाया है। वहीं सौरभ गहरवार को अपर सचिव, आपदा प्रबंधन एवं यू-प्रिपेयर परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
दीप्ति सिंह को निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, प्रबंध निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण निगम और निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आकांक्षा कोंडे को महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा और निदेशक, कर्मचारी बीमा योजना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
PCS अधिकारियों में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज विभाग बनाया गया है। इलागिरी को निदेशक, दुग्ध विकास और निदेशक, महिला डेयरी का जिम्मा दिया गया है।
इसके अलावा:
- सुंदर लाल सेमवाल – अपर सचिव, सचिवालय प्रशासन
- फिंचाराम – अपर जिलाधिकारी, पौड़ी
- अनिल गर्ब्याल – महाप्रबंधक, परिवहन निगम
- जितेंद्र कुमार – अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार
- योगेश मेहरा – डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार
- प्रमोद कुमार – डिप्टी कलेक्टर, चंपावत
की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सचिवालय सेवा के महावीर सिंह को अपर सचिव, लोक निर्माण विभाग और सुनील सिंह को अपर सचिव, गृह विभाग बनाया गया है।
प्रदेश में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी विकास कार्यों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नई गति देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
Read also : उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में गर्मी बरकरार




