OGC देहरादून डिफेन्स अकादमी द्वारा एनडीए एग्जाम में शानदार सफलता हासिल करने वाले बैभव और प्रखर के सम्मान में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बैभव ने एनडीए में ऑल इंडिया रैंक 09 हासिल की, जबकि प्रखर ने ऑल इंडिया रैंक 82 प्राप्त कर अकादमी और अपने परिवार का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अकादमी के मार्गदर्शकों द्वारा बैभव और प्रखर के स्वागत के साथ हुई। दोनों सफल छात्रों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह और उपहार देकर उनकी मेहनत, समर्पण और सफलता की सराहना की गई। यह पल अकादमी के लिए बेहद गर्व का था, क्योंकि दोनों छात्र उसी संस्थान में लौटे थे, जहां उन्होंने एनडीए एग्जाम की तैयारी की, प्रशिक्षण लिया और अपने लक्ष्य की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।

स्वागत समारोह के बाद सौरभ सर और शशि सर ने अभ्यर्थियों को संबोधित किया। बैभव और प्रखर ने इन्हीं के मार्गदर्शन में अपनी तैयारी पूरी की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि डिफेन्स एग्जाम में सफलता के लिए अनुशासन, निरंतरता, लक्ष्य की स्पष्टता और सही सोच बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि बैभव और प्रखर ने अपनी तैयारी के दौरान इन बातों को गंभीरता से अपनाया और लगातार मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।
Read also : ऋषिकेश में शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, इंजन और तीन कोच क्षतिग्रस्त
इसके बाद बैभव और प्रखर ने अकादमी के अन्य छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अपनी तैयारी के सफर, मार्गदर्शन की भूमिका, आत्मविश्वास के महत्व और अकादमी के प्रशिक्षण माहौल के बारे में बताया।
कार्यक्रम में एक विशेष प्रश्नोत्तर सत्र भी रखा गया, जिसमें बैभव और प्रखर ने अन्य छात्रों के साथ बैठकर उनके सवालों का जवाब दिया। इस सत्र के जरिए वर्तमान अभ्यर्थियों को उनकी तैयारी की रणनीति, दैनिक दिनचर्या, चुनौतियां, गलतियां, सीख और एनडीए तथा एसएसबी की तयारी को समझने का मौका मिला।


कार्यक्रम के बाद बैभव और प्रखर ने कहा कि उन्हें अकादमी में इतने भव्य स्वागत की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने बताया कि छात्रों, शिक्षकों और पूरी अकादमी की तरफ से मिले सम्मान, स्नेह और प्यार से वे काफी अभिभूत हैं।
यह कार्यक्रम OGC देहरादून डिफेन्स अकादमी के लिए गर्व और प्रेरणा से भरा अवसर रहा। बैभव और प्रखर की उपलब्धि ने न केवल अकादमी का मान बढ़ाया, बल्कि उन सैकड़ों युवा अभ्यर्थियों को भी प्रेरित किया जो वर्दी पहनकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे हैं।
Read also : नंदा देवी राजजात 2027 से पहले बड़ी तैयारी, 1 करोड़ से सुधरेंगे रूपकुंड-बेदनी बुग्याल के ट्रैक





