
वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन: टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी, 8 हजार हेक्टेयर में बनेगा मास्टर प्लान
प्रस्तावित योजना में सिर्फ वाटर स्पोर्ट्स नहीं, बल्कि ट्रैकिंग, नेचर टूरिज्म, एडवेंचर गतिविधियों, स्थानीय संस्कृति और गांवों से जुड़े पर्यटन को भी शामिल करने की तैयारी है। सरकार क्षेत्र में पर्यटकों का ठहराव बढ़ाने और जलस्तर के मौसमी बदलाव के बावजूद सालभर पर्यटन गतिविधियां संचालित करने के लिए अलग योजना बनाने पर भी विचार कर रही है। हालांकि अभी मास्टर प्लान तैयार होना बाकी है, इसलिए परियोजनाओं, लागत और निर्माण की समयसीमा तय नहीं हुई है।








