
Uttarakhand: उत्तरकाशी के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे देश का नेतृत्व
उत्तरकाशी के कल्याणी-ब्रह्मखाल से अंतरराष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबॉल तक पहुंचे सोवेंद्र भंडारी को जापान में भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। उनके पिछले अंतरराष्ट्रीय अनुभव और उत्तराखंड के अन्य खिलाड़ियों की मौजूदगी के साथ टीम पदक हासिल करने के लक्ष्य से प्रतियोगिता में उतरेगी।








