
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में गर्मी बरकरार
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश और हल्की बर्फबारी से मौसम सुहावना हुआ है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने कई जिलों में गर्जन, ओलावृष्टि और 40 से 50 Km प्रति घंटे की तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।








